चार सेंटरों में कोविड-19 में मृतकों को 50 हजार रूपये अनुग्रह राशि के लिए आज कुल 65 आवेदन प्राप्त:

शेयर करें

दुर्ग ! नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्रांतर्गत कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनो व आश्रितो को शासन के निर्देशानुसार 50 हजार रूपये अनुदान सहायता राशि प्रदान करने हेतु नगर निगम द्वारा चार सेंटरों में आवेदन पत्र लिया जा रहा है । नगर निगम द्वारा अनिवार्य दस्तावेज के तहत् मुद्रित आवेदन पत्र के साथ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पटवारी द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र, सहमति पत्र एवं बैंक खाता सहित संपूर्ण दस्तावेजों की स्व हस्ताक्षरित दस्तावेज लिए जाने के संबंध में आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने बताया कि दस्तावेज में पटवारी द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य नही है । प्राप्त आवेदनो के परीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के पटवारी के द्वारा स्वयं उक्त परीक्षित प्रमाण पत्र जमा कराया जावेगा ।

अतः आवेदकगण वारिसाना प्रमाण पत्र के संबंध में परेशान न हो । आज दिनांक 29.09.2021 को नगर निगम के चारों सेंटर से कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई को होगी काउंसलिंग
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) दुर्ग द्वारा ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के…

    और पढ़ें
    अहिवारा के मानिक मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित मेसर्स मानिक मेडिकल स्टोर्स का औषधि लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *